घर के आंगन से महिला 30 फीट नीचे खेत में गिरी
सीएचसी किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। ग्राम पंचायत किहार के गांव भिरगाडू में घर के बाहर टहल रही महिला चक्कर आने से 30 फीट नीचे खेत में जा गिरी। परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी किहार पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार भिरगाडू गांव की 30 वर्षीय तसलीमा पत्नी स्वर्गीय मंजूर मोहम्मद शुक्रवार सुबह घर के आंगन में टहल रही थी। चक्कर आने से आंगन के साथ लगते 30 फीट नीचे खेत में जा गिरी। महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को सीएचसी किहार पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।