चंबा। पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीम ने अवैध रूप से शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम गांव बाग बंधेरा निवासी मेध सिंह की दुकान में तलाशी ली।
इस दौरान दुकान से पांच बोतल शराब की बरामद करने में सफलता मिली। दूसरे मामले में पुलिस टीम लाहड़ू में नियमित चेकिंग पर थे। इस दौरान संजय कुमार निवासी गांव बेतान डाकघर त्रिथा वहां से गुजरा। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति के बैग की तलाशी ली। यहां पुलिस ने बैग से पांच बोतल देसी शराब बरामद की। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी छानबीन जारी है।