फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 73.63 प्रतिशत मतदान

Thu, 26 Nov 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंबा, भरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 73.63 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भरमौर की 29 पंचायतों में पहले चरण का मतदान हुआ। यहां कुल 29,889 में से 22,827 मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह सात बजे शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक मतदान चला।
विज्ञापन


हालांकि, तीन पंचायतों में दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने से शाम पौने पांच बजे तक मतदान चला। मतदान की पल-पल की खबर लेने के लिए प्रशासन ने भरमौर मुख्यालय में सूचना केंद्र स्थापित किया था। यहां वायरलेस से मतदान की सूचनाओं का आदान-प्रदान होता रहा।

भरमौर में बादल छाये होने की वजह से पहले दो घंटे में सिर्फ 15 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया। दोपहर एक बजे तक 56 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। आखिरी दो घंटों में 17 प्रतिशत लोग मतदान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


शांतिपूर्र्वकरहे पंचायत चुनाव : कंवर

एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि भरमौर की 29 पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि बर्फबारी से पहले मतदान की योजना से भरमौर में 73 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सुरक्षा इंतजाम थे पुख्ता : डीएसपी

डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस ने मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। उन्होंने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें