फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से नीचे गिरने से महिला गंभीर, टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर मैहला के पास बाइक से नीचे गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान ललिता देवी पत्नी तरसेम निवासी मैहला के रूप में हुई है। वह काफी देर तक मैहला से चंबा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। मगर उसे बस नहीं मिल रही थी। इसी दौरान चंबा की तरफ जा रहे बाइक सवार से महिला ने लिफ्ट ली। बाइक में सवार होकर महिला अभी थोड़ी आगे पहुुंची थी कि अचानक वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई। इससे महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार ने घायल महिला को लोगों की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने महिला के जख्मों का उपचार किया। मगर महिला की हालत स्थिर नहीं हो रही थी। इसके चलते डॉक्टर ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। यहां पर पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही घटनास्थल का मुआयना भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बाइक से नीचे गिरने से महिला घायल हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें