फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
deadbody - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। घर निर्माण के कार्य में लगे एक व्यक्ति की मलबे की नीचे दबने से मौत हो गई। मामला समेई गांव का है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान परस राज (53) निवासी जसौरगढ़ के रूप में हुई है। वह औड़ा पंचायत के समेई गांव में गृह निर्माण कार्य में लगा था। इसी दौरान अचानक उसके ऊपर मलबा गिर पड़ा।

इस दौरान काम कर रहे लोगों ने उसे मलबे से निकाला और निजी गाड़ी से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवाया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर भी हादसे का जायजा लिया।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें