फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का बांध में मिला शव, सनसनी

विज्ञापन
deadbody - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला का शव चमेरा बांध में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की पहचान किरन कुमारी पत्नी राजेश कुमार निवासी गांव तियारी डाकघर ठाकरी मट्टी (सलूणी) के रूप में हुई है।

वह सोमवार तड़के घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी को लेकर सुरंगानी चौकी में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसके अलावा परिजनों ने अपने स्तर पर भी उसकी तलाश की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को अचानक पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई कि चमेरा बांध में महिला का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इसकी शिनाख्त के लिए उन्हें बुलाया गया है। यहां परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि चमेरा बांध में महिला का शव देखा गया है। पुलिस की टीम सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बांध से निकाला। यहां से शव को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चमेरा बांध में पुलिस को महिला का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें