फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबर को मार उसकी गर्दन काट अपने साथ ले गए शिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबर को मार उसकी गर्दन
विज्ञापन

काट कर ले गए शिकारी
वन्य प्राणी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया मृत सांबर का शव
विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव को जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत अबांह के बनूणी में कूलह के पास झाड़ियों के पास छिपा कर रखा गर्दन कटा सांबर का शव बरामद किया है। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने पुलिस टीम के समक्ष सांबर का चिकित्सीय टीम की ओर से पोस्टमार्टम करने के बाद इसे जलाया। पुलिस ने अपने स्तर पर शिकारियों की तलाश आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार वन्य प्राणी विभाग के वनरक्षक को बनूणी में कूलह के पास झाड़ियों में छिपा कर रखे गए सांबर के बारे में सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद वनरक्षक ने इस बारे विभागीय आरओ और आरओ ने डीएफओ को सूचित किया। साथ ही इस बारे पुलिस विभाग को सूचित किया गया। वन्य प्राणी विभाग की टीम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर मारे गए सांबर को कूलह के पास झाड़ियों में बरामद किया। वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों मृत सांबर को उठाकर रेंज कार्यालय चुवाड़ी पहुंचाया। जहां पर रविवार को चिकित्सीय टीम ने सांबर का पोस्टमार्टम किया और उसके बाद जला दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शिकारियों ने सांबर को भगा-भगा कर मारा गया है। इतना ही नहीं, लोगों की नजर सांबर पर न पड़े, इसी के चलते उसे कूलह के पास झाड़ियों में छिपाया गया था। शिकारी अपने साथ सांबर की गर्दन काट कर ले गए हैं।
विज्ञापन

जीव-जंतु अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि बनूणी में कूलह के पास झाड़ियों में गर्दन काट छिपा कर रखा सांबर बरामद किया गया है। अज्ञात शिकारियों के खिलाफ जीव-जंतु अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग को घटना के बारे में सूचित करवा दिया गया है। बहरहाल, विभाग भी पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रहा है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पकड़े जाने वाले शिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें