फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सौ ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
CHARAS - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। भंजराडूू़-बैरागढ़ मार्ग पर गुवाड़ी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बुधवार को गुवाड़ी के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से आने-जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि यहां से चरस की सप्लाई होने वाली है। नाके के दौरान हेमराज पुत्र काबली राम निवासी गांव कलहेरा डाकघर धुलेई हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था। जिसने पुलिस को देख भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा। जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 900 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। यहां पर उसे पुलिस रिमांड दिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चरस कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी गहनता से पूछताछ करेगी। जिससे की चरस बेचने वाले मुख्य सरगना को पकड़ा जा सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चरस लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिलह्य में चरस समेत अन्य नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस इसी तरह सख्ती से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें