फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी से पकड़े 232 पेयजल पाइपों के टुकड़े

विज्ञापन
arrested - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। चंबा पुलिस ने लग्गा चौक पर चोरी की गई पेयजल पाइपों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। शनिवार को गाड़ी में भरकर पाइपों को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था। मगर पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने मौके पर जाकर चोरी की गई पाइपों के साथ आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी ने पेयजल पाइपों के तीन-तीन फुट के टुकड़े किए थे। इन्हें बोरियों में भरकर कबाड़ी को बेचने की योजना थी।

मगर यहां पहुंचने से पहले ही उसे पुलिस को दबोच लिया। पुलिस ने जब गाड़ी में रखी बोरियों को खोल कर चेक किया तो उसके अंदर पाइपों के 232 टुकड़े बरामद हुए। आरोपी ने पेयजल पाइपों की चोरी को इस तरह अंजाम दिया कि न विभाग को इसका पता लगा। और न ही आस पड़ोस के लोगों की इसकी भनक लगी। इतना ही नहीं एक नाले में जाकर उसने पाइपों को छोटे-छोटे भागों में भी काटा। इसके बाद पाइपों के टुकड़ों को बोरियों में भरकर कबाड़ी को बेचने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर इस प्लान में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने सभी पाइपों को जब्त कर लिया है। साथ ही आईपीएच विभाग से भी पाइपों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि लग्गा चौक पर पेयजल पाइपों को पुलिस ने पकड़ा है। इन्हें एक व्यक्ति गाड़ियों में भरकर कबाड़ी को बेचने जा रहा था। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है, जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें