फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलते शेड से घास निकालते समय चला बच्चों के अंदर होने का पता

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साहो (चंबा)। सुबह आंखाें के सामने अठखेलियां करते देखकर गए परिजनों को दो मासूमों की मौत की खबर उम्र भर के जख्म दे गई। दिल को दहला देने वाले घटना से परिजन सदमें हैं, वहीं पूरा गांव भी मातम में डूब गया है। बच्चाें की मां डिपो से राशन लेने गई थी। उसे बच्चों की मौत की खबर दी गई तो वह वहीं रास्ते में गश खाकर गिर पड़ी। अन्य लोगाें के मुंह से निकल रहा है कि काश, आग बुझाने की बजाय पहले बच्चों की सोची होती तो शायद मासूम बच जाते।
विज्ञापन

दरअसल, शेड में धुएं के गुबार उठते देख ग्रामीणों ने माली नुकसान को बचाने के प्रयास किए। पशु चारे के लिए शेड में रखी गईं घास की गठरियां उठाने के दौरान ही ग्रामीणों को बच्चों का पता चला। उधर, जिला मुख्यालय में किसी काम के सिलसिले में आई दादी को भी संभालना मुश्किल हो गया। बच्चाें के दादा मकान से कुछ ही दूरी तक गए थे कि उन्हें भी इस मनहूस खबर ने सदमे में डाल दिया। पंजूण गांव में अग्निकांड के बाद परिवार सदस्य खुद को कोस रहे हैं। रुदन करते वे बोलते रहे, काश घर छोड़कर बाहर न गए होते। वहीं ग्रामीण भी इस घटना से एक ही झटके में घर की खुशियाें के लुट जाने पर स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें