फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर दराट से हमला, लहूलुहान

विज्ञापन
crime shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। साच के धाड़का गांव में मारपीट के दौरान दराट के वार से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामला रविवार का है, जब चमन लाल निवासी धाड़का गांव में पप्पू की दुकान में था। इसी दौरान राकेश कुमार वहां आया और उससे गाली गलौज करने लगा। गाली-गलौज के बाद वह हाथापाई पर उतारू हो गया। जब चमन लाल ने उसे रोकने की काफी कोशिश भी की। मगर वह मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दराट से चमन लाल के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ चमन लाल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने उसे राकेश कुमार के चुंगल से छुड़वाया। साथ ही हादसे की जानकारी पुलिस को दी। लोगों की ज्यादा भीड़ देख आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324,504 के तहत मामला दर्ज किया। घायल को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि साच में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें