फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी में अधिकारियों समेत 12 आवासों के टूटे ताले

विज्ञापन
theft - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। बीडीओ कालोनी सलूणी में कई अधिकारियों समेत कर्मचारियों के 12 आवासों के ताले टूटने का मामला सामने आया है। रविवार और सोमवार को छुट्टी होने का फायदा उठाकर चोरों ने सरकारी आवासों से खाने-पीने के सामान सहित अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। हालांकि आवासों में चोरों को नकदी और कोई कीमती सामान नहीं मिला है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चोरी की सूचना मंगलवार को उस समय मिली जब आवासों में रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी वापिस पहुंचे। यहां उन्होंने आवासों के ताले टूटे हुए देखे। भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कर्मचारियों ने फौरन इसकी सूचना सलूणी चौकी को दी। इसके बाद ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है। मगर चोरों के बारे में अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिल पाए हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चारों की तलाश में जुट गई है। आवासों में रहने वाले ब्लॉक अधीक्षक जोगिंद्र, समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार और लेखापाल राम देई ने बताया कि बीडीओ कालोनी में एक दर्जन क्वार्टरों के ताले टूटने का मामला सामने आया है। आवास में रहने वाले कर्मचारी दो दिन की छुट्टी होने के चलते घर गए थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी आवासाें के ताले तोड़े जा सकते हैं, तो आम लोगों के घर भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया जा चुका है। पुलिस ने अपने स्तर पर घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश : महिंद्र मिन्हास
डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि सलूणी चौकी में बीडीओ कालोनी में सरकारी आवासों में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें