फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से 26 हजार रुपये लेकर चंपत

विज्ञापन
करुअना स्थित सेंट्रल बैंक में महिला से लूट की पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करुअना। सेंट्रल बैंक की शाखा में रुपये जमा करने आई एक महिला से एक व्यक्ति जमा पर्ची भरने के बहाने 26 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को रुच्चापार गांव की लीलावती देवी पत्नी घुरहू पाल करीब एक बजे बैंक में रुपये जमा आई थी। पति पूना में मजदूरी करते हैं। महिला से गांव के दिनेश यादव ने उधार रुपये लिए थे। रुपये मिलने पर महिला बैंक में जमा करने आई थी। उसका कहना है कि पास खड़े एक व्यक्ति से जमा पर्ची भरने की गुजारिश की। उसने पर्ची भरने के साथ रुपये भी ले लिया। इसके बाद कैश काउंटर पर रुपये जमा करने के बजाय बाहर निकल गया। महिला के शोर मचाने पर वह सड़क पर खड़ी बोलेरो से भाग गया। प्रभारी थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि बैंक गई महिला से रुपये छीनने का मामला है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें