फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सप्लाई के गोदाम में दबिश, भरे चार सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की टीम ने बुधवार को बालू स्थित सिविल सप्लाई कारपोरेशन के गोदाम में दबिश दी। इस दौरान गोदाम में व्यवस्थाएं जांचीं और चार खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए। जिन्हें जांच के लिए निदेशालय स्थित लैब में भेजा जाएगा। निरीक्षण करने का मकसद जिला के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल की अगुवाई में टीम ने बालू स्थित गोदाम में औचक निरीक्षण किया। टीम ने अन्य व्यवस्थाओं को जांचने के साथ-साथ मूंग की दाल, मसर की दाल, काबूली चना और आटे का सैंपल भरा। विभागीय टीम ने सैंपल को निदेशालय की लैब में जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया। सैंपल की रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रण विजयेंद्र नरयाल का कहना है कि बुधवार को गोदाम में जाकर चार सैंपल लिए हैं। सैंपल जांच के लिए निदेशालय भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें