फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा अग्निकांड की जांच के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत करेरी के काठवनी गांव में शनिवार को अग्निकांड में दो बच्चों की मौत और एक बच्ची झुलस गई। रविवार को एसडीएम तीसा ने घटना स्थल का जायजा लिया। एसडीएम पीड़ित परिवार से मिले और आग लगने के कारणों की छानबीन की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि गौशाला में आग शॉट सर्किट से लगी होगी। इसको लेकर एसडीएम ने बिजली बोर्ड को निर्देश दिए कि इसकी जांच की जाए। साथ ही बिजली तारों की सही व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना सामने न आए।
एसडीएम हेम चंद वर्मा और तहसीलदार सरताज सिंह ने पीड़ित दुनी चंद को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। दुनी चंद का बेटा इस अग्निकांड का शिकार हो गया है। इसके अलावा घर व गौशाला भी आग की भेंट चढ़ गई। जबकि दूसरे पीड़ित सतपाल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। सतपाल के बेटे की आग में झुलसने से मौत हो गई है। जबकि बेटी का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। एसडीएम ने पटवारी को निर्देश देते हुए कहा कि नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार करके उनके पास जमा करवाएं। ताकि प्रभावित परिवार को राशि जारी की जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम हेम चंद वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत दे दी गई है। साथ ही पटवारी की रिपोर्ट आने पर बाकी की राशि भी प्रदान कर दी जाएगी। इसके अलावा बिजली बोर्ड को शॉर्ट सर्किट की जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें