फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में टैक्सियां बनीं बसें, छत पर बिठाई जा रही सवारियां

विज्ञापन
तीसा क्षेत्र में जीप की छत पर सवार होकर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में निजी टैक्सी चालक बेलगाम हैं। हालत यह है कि टैक्सी चालक जहां सवारियों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं तो वहीं टैक्सी की छत्त पर भी सवारियों को बिठा रहे हैं। इस तरह से लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण ऐसे वाहन कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

बावजूद इसके प्रशासन और पुलिस विभाग ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह से नाकामयाब है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उपमंडल में अधिकतर निजी टैक्सी चालक नियमों की अवहेलना कर गाड़ी की छत पर सफर कर रहे हैं। इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। मगर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार चुराह उपमंडल में टैक्सी चालकों की मनमानी का दौर बदस्तूूर जारी है। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, उत्तम दास, भीष्म सिंह, रमेश कुमार, कृपा राम, रोशन लाल, संजीव कुमार, उमेश कुमार, सुमन कुमार, दौलत राम, विनोद कुमार, राज कुमार, दयाराम, काकू राम, मदन लाल और उपेंद्र कुमार ने बताया कि टैक्सी चालक यहां तय मापदंडों से ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। साथ ही ओवरलोडिंग कर नियमों की अवहेला तो कर ही रहे हैं साथ ही लोगों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


कई बार प्रशासन से शिकायत करने केे बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम तीसा से मांग की है कि निजी टैक्सी चालकों पर शिकंजा कसा जाए। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके। एसडीएम चुराह हेमराज ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में औचक निरीक्षण कर निजी टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें