गरुड़ (बागेश्वर)। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर दो मकान मालिकों का चालान कटने के बाद मकान मालिक सचेत हो गए है।
नगर के दो दर्जन से अधिक मकान मालिकों ने शनिवार को अपने किरायेदारों के सत्यापन प्रपत्र पुलिस को दिए। वहीं, अब पुलिस नदियों में शौच करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि मकान मालिक बैगर शौचालय के नेपाली और बिहारी श्रमिकों को मकान किराये पर देंगे तो मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शनिवार को भकुनखोला गांव में किरायेदारों का सत्यापन किया।