चंबा। चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर देहग्रां के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ। हादसे में गाड़ी चालक को चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देकर घायल को दाखिल कर लिया।
घायल की पहचान हरीश पुत्र चूहड़ू निवासी चिरोड़ी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि हरीश बीते दिनों यहां रिश्तेदार के घर आया था। लेकिन यहां से जैसे ही वह चंबा के लिए रवाना हुआ तो देहग्रां के समीप गाड़ी खाई में जा गिरी। जिससे उसे चोटें आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि छानबीन जारी है।