अमर उजाला ब्यूरो
चुराह (चंबा)। देवीकोठी-चंबा मार्ग पर निजी बस कीचड़ में फंस गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस को निकाला। गौरतलब है कि बीते दो दिन जिले में भारी बारिश हुई है।
बारिश के कारण सड़कें कीचड़ से लबालब हो गई है। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। यात्रियों ने बताया कि सड़कों की हालत काफी खराब है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई है कि सड़कों की हालत को सुधारा जाए।