फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-सिल्लाघ्राट मार्ग पर पिकअप की चपेट में आने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-सिल्लाघ्राट सड़क पर कलयूं के पास एक बेकाबू पिकअप ने तीन राहगीरों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों व पिकअप चालक के बीच में समझौता होने के कारण मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ। हालांकि हादसे में तीनों घायलों की जान बाल-बाल बची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त मार्ग पर एक पिकअप गाड़ी का अचानक एक्सेल टूट गया। जिससे चालक का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा। अनियंत्रित गाड़ी सड़क से जा रहे तीन लोगों से टकरा गई। जिससे वह तीनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। जिन्होंने घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया। इससे पहले कि मामला पुलिस में दर्ज होता। पिकअप चालक व घायलों ने आपस में समझौता कर लिया। क्योंकि दोनों पक्ष आपसी जान पहचान वाले थे। इसके चलते मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि पिकअप की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत में अब काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें