फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियां के उलयाणू में तीन मंजिला मकान स्वाह

विज्ञापन
fire - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत करियां के गांव उलयाणू में बुधवार शाम एक घर में अचानक लग गई। इस अग्निकांड में तीन मंजिला मकान के छह कमरे सामान समेत जल कर स्वाह हो गए। लकड़ी के पुराने मकान में लगी आग से करीब 25 लाख का नुकसान का अनुमान है। मकान में जब आग लगी तो कमरे के भीतर एक बच्चा टीवी देख रहा था। मकान से उठ रहे धुएं को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचें। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे में टीवी देख रहे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मौके पर पहुंच गए। राजस्व विभाग की टीम खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।

जानकारी अनुसार बुधवार शाम पौने चार बजे करियां पंचायत के उलयाणू निवासी कर्म चंद पुत्र सिंघू राम के तीन मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। मकान में लगने वाली आग से उठने वाले धुऐ को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचें। मकान में उस समय 10 वर्षीय बच्चे के अलावा कोई नहीं था। ग्रामीणों ने धुएं और आग की लपटों के बीच होते हुए कमरे में पहुंच बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का भरसक प्रयास किए। मगर आग पर काबू नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से घर समेत उसमें रखा सारा सामान जल गया। इसमें राशन, कपड़ों, जेवरात, घर की छत पर सूखने के लिए रखी गई मक्की और मवेशियों के लिए रखे घास भी जलकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान करिया मौके पर पहुंचें। उन्होंने लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। उलयाणू निवासी कर्म चंद के परिवार के अलावा उसके बेटे तिलक का परिवार भी इसी मकान में रहता था। कर्म चंद का फौजी बेटा बिंदू भी कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। बुधवार शाम जब उसके मकान में आग लगी तो वह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही वह भागता-भागता घर पहुंचा। मगर तब सारा मकान जल चुका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें