फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्हेल खणी नाले गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत कल्हेल में एक व्यक्ति की ढांक से नीचे गिरने से मौत हो गई। यह मामला शुक्रवार देर शाम को प्रकाश में आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला। मृतक की पहचान नोदर राम पुत्र देवी दयाल निवासी भावला तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई। देर रात पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल तीसा पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। यहां पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोदर राम मजदूरी करने के बाद जब वह घर आ रहा था। इसी दौरान खणी नाले में उसका पांव फिसला जिससे वह ढांक से नीचे जा गिरा। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात तक नोदर की तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शुक्रवार को फिर से परिजनों ने तलाश शुरू की। शाम के समय शव खणी नाला में मिला।

इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तीसा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। वहीं, परिजनों ने भी किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें