फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी में तीन किलो चरस के साथ एक दबोचा

विज्ञापन
charas - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के समीप पुलिस ने तीन किलो अस्सी ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस की सप्लाई लेकर जा रहे व्यक्ति ने मौके से भागने की कोशिश की। मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। चरस को जब्त करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस ने कोटी के पास नाका लगाया था। इस दौरान यहां से गुजरने वाले हर वाहन की पुलिस तलाशी ले रही थी। इसी दौरान गोविंद राम निवासी गांव मोहा डाकघर चरड़ा तहसील चुराह कंदला से कोटी की तरफ जा रहा था। उसके हाथ में एक बैग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पुलिस को नाके पर देख वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने जब उसे पकड़ा और बैग की तलाशी ली, तो उससे तीन किलो अस्सी ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। जिले में चरस सहित नशे का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई करेगी। ताकि चंबा को नशा मुक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें