फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में दोस्त ने पेंट में घोंपा छुरा

विज्ञापन
crime - फोटो : crime
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। थल्ली पंचायत के मेंडकुआ गांव में दो दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे के पेट में छुरा घोंप दिया। इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद युवक को फौरन तीसा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घायल की पहचान चुहडू राम पुत्र देवी सिंह निवासी शरेला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात के समय अचानक चुहडू राम और खेमराज में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और बात मारपीट तक जा पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों के बीच खूब लात घूंसे चले। आरोप है कि इसी दौरान खेमराज ने चुहडू राम के पेट में छुरा घोंप दिया। इससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसे देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही एंबुलेंस को भी युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए संपर्क साधा।

इसके बाद उसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी खेमराज निवासी मेंडकुआ के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि थल्ली पंचायत में छुरे के वार से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें