फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतराड़ी-कूंर मार्ग पर सब्जियों से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। छतराड़ी-कूंर मार्ग पर कूंर बस स्टैंड के पास मंगलवार दोपहर के समय सब्जियां लेकर जा रहा मालवाहक वाहन अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गया। माल वाहक वाहन के सड़क पर पलटने से चालक को चोटें आई हैं। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कूंर बस स्टैंड के पास खड़ी चढ़ाई पर सब्जियां लेकर जा रहा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गया।

सड़क पर पलटने से वाहन चालक अनूप घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अनूप को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। ग्रामीण अनूप ठाकुर, करतार सिंह, सरवण, प्रकाश चंद, तेजू राम और रामेश का कहना है कि छतराड़ी-कूंर मार्ग पर बस स्टैंड के समीप खड़ी चढ़ाई के पास अक्सर भूस्खलन होता रहता है। इस कारण सड़क निर्माण के समय लोगों ने पहाड़ी की कटाई कर ही सड़क बनाने की बात कही थी। लेकिन, ग्रामीणों की मांग को दरकिनार ही किया गया।

उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग पर मंगलवार को घटित होने वाली तीसरी दुर्घटना है। इससे पूर्व एक जीप वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दो सवार घायल हुए थे। ग्रामीणों ने उक्त समस्या का विभाग सो ग्रामीणों को साथ लेकर समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें