फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुन्नूहट्टी के समीप बस और ट्रक के बीच टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तुन्नूहट्टी के समीप एचआरटीसी बस और ट्रक के बीच में टक्कर हो गई। यह हादसा शुक्रवार को हुआ। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए कमलाड़ी स्वामी हरि गिरी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल ट्रक चालक की पहचान सुनील दत्त निवासी कठुआ जिला जम्मू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस पठानकोट से भरमौर की ओर जा रही थी। इस दौरान ट्रक पठानकोट की ओर जा रहा था। तुन्नूहट्टी के समीप दोनों में जोरदार टकर हो गई। बस चालक और ट्रक चालक के बीच आपसी समझौता होने पर पुलिस में केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें