फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले का उद्घोषित अपराधी दबोचा

विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी को पुलिस के पीओ सेल ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। उद्घोषित अपराधी की पहचान सुशील कुमार निवासी गांव दियोग्रां (पालमपुर) के रूप में हुई है। इसके खिलाफ एक वर्ष पूर्व चेक बाउंस का मामला दर्ज किया गया था। इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। मगर वह पेशी पर नहीं जा रहा था। इसको देखते हुए 21 जून को न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया। इसके साथ ही पुलिस को उसे तलाश करने के निर्देश दिए गए। पीओ सेल की टीम में हेड कांस्टेबल हमीद मोहम्मद, कांस्टेबल नितेंद्र, विक्की राज और महिला कांस्टेबल रीना रॉय शामिल थे। पुलिस ने जगह-जगह अपने गुप्तचर तैनात किए थे। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उद्घोषित अपराधी दियोग्रां में है। पुलिस ने इसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसी दौरान जब वह घर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसे बीच रास्ते में ही दबोच लिया। शनिवार को उसे चंबा लाया गया। इसके बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में उसका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां पर उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान केस को लेकर उसके साथ पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पीओ सेल की टीम ने उद्घोषित अपराधी पकड़ा है। इसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें