फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं से ठगी के मामले में आरोपी को थाने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवाओं से ठगी के मामले में पुलिस ने शक के घेरे में आए शख्स को थाने में तलब किया है। इसको लेकर उससे संपर्क साधकर मामले की छानबीन के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष से पूछताछ के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने संबंधी शिकायत बेरोजगार युवाओं ने पुलिस अधीक्षक चंबा से की थी।
विज्ञापन


शिकायत में बेरोजगार युवाओं ने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 105 युवाओं से तीस-तीस हजार रुपये ऐंठने के बाद व्यक्ति ने उन्हें नौकरी देने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, 35 के करीब बेरोजगार युवाओं को ज्वाइनिंग भी करवाया था। बावजूद इसके 15 नवंबर से लेकर अब तक युवाओं को कोई भी वेतनमान भी नहीं मिल पाया है। वेतनमान न मिलने के बाद आखिरकार युवाओं ने पुलिस अधीक्षक चंबा से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें