फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलुंई में व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत पहलुंई के एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र हलको निवासी गांव खमलोग डाकघर पहलुंई के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम को घर जा रहा था। इसी दौरान घर के पास रास्ते पर अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह खाई में गिर गया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को हादसे के बारे में तब पता चला, जब गांव के अन्य लोगों ने उसे खाई में बेसुध देखा। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। साथ ही उसे खाई से निकाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। इसमें पुलिस ने पाया कि हादसा रास्ते में पांव फिसलने से हुआ है। पुलिस ने शव का चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें