फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरोड़ बाजार में कार की चपेट में आया किशोर, घायल

विज्ञापन
accident chamba - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। नकरोड़ बाजार में वीरवार को एक आठ वर्षीय किशोर कार की चपेट में आया गया। इससे किशोर को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में बच्चे की जान बच गई। घायल की पहचान लाल चंद पुत्र प्रतापू निवासी गांव आयल डाकघर बणंतर के रूप में हुई है। जो अपने पिता के साथ नकरोड़ में आधार कार्ड बनाने आया था।
विज्ञापन


जब वह नकरोड़ बाजार में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उसके ऊपर चढ़ गई। आसपास के दुकानदार और अन्य लोग फौरन गाड़ी के पास पहुंच गए। उन्होंने गाड़ को उठाकर बच्चे को सुरक्षित निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पर उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस ने किशोर और उसके परिजन का बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें