फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, पांच श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग पर भनेरा के समीप शनिवार शाम को एक निजी कार गहरी खाई में जा गिरी। इससे पांच श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
मिली जानकारी अनुसार कार में दिल्ली के श्रद्धालु मणिमहेश की यात्रा पर जा रहे थे। भनेरा के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए चंबा मेडिकल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में हरि किशन (67) पुत्र नत्थू सिंह निवासी विश्वास नगर शाहरा, रोहित तिवारी (34) पुत्र मोहन चंद निवासी रामनगर शाहदरा, बृजेश कुमार शर्मा पुत्र हर्षरूप शर्मा निवासी मुकंद बिहार दिल्ली, पंकज गर्ग निवासी बृज बिहार दिल्ली और रवि नाग निवासी दिलसाद कॉलोनी दिल्ली घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि हादसे में पांच श्रद्धालु घायल हुए हैं। श्रद्धालु मणिमहेश की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें