फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से गिरे पाइप मजदूर की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
चंबा-चलूंज मार्ग पर घरूणी के पास रविवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे पिकअप में रखी पाइपें गिरने से उसमें बैठे एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान चुनी लाल पुत्र नाथो राम निवासी सेरी, डाकघर झुलाड़ा के रूप में हुई है। वाहन घटोग से पेयजल पाइप लेकर कुठेड़ जा रहा था। घरूणी के पास यह हादसा पेश आ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना बारे जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रविवार को घटोग से पानी की पाइप लेकर कुठेड़ के लिए मजदूर पिकअप वाहन में निकले थे। पिकअप में पीछे चुनी लाल के अलावा इंद्रजीत, देवेंद्र भी बैठे थे। वाहन केभीतर वाहन चालक के अलावा सुनील और रत्न चंद भी मौजूद थे। पानी की पाइप पिकअप की छत पर स्थित एक डंडे से बांधी गई थीं। यकायक डंडा टूट गया। इससे छत में रखी सभी पाइपें चुनी लाल पर गिर गईं। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसके साथ अन्य मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पिकअप की छत से पाइप गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

...
कुठेड़ में चल रहा पेयजल लाइन बिछाने का कार्य
कुठेड़ में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चला हुआ है। ये कार्य ठेकेदार कर रहा है। रविवार को पाइपों की कमी हो गई। इसके चलते कार्य में लगे मजदूर घटोग पाइपें लेने गए। जब वे पाइपें लेकर वापस कुठेड़ जा रहे थे तो घरूणी नामक स्थान पर वाहन की छत पर रखी पानी की पाइपें उन पर गिर गईं।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें