फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायज जडेरा के लदियारा गांव में एक व्यक्ति बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन

परिजन घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। घायल की पहचान मदन कुमार पुत्र देबो निवासी लदियारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह के समय व्यक्ति घर से दूसरे गांव के लिए जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में बर्फ पर उसका पांव फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गया। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे गहरी खाई से निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि घायल की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें