फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छैतर के पास खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मच्छैतर के पास खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर लिंबू पुत्र संतोष लिंबू निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वह मच्छैतर में चल रहे प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में मजदूरी करने आया था। मंगलवार शाम को वह अन्य साथियों के साथ जा रहा था। उसी समय मच्छैतर के पास अचानक उसका पांव फिसल गया।
विज्ञापन

इससे वह गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने से उसे गंभीर चोटें आई थीं। उसके साथ जा रहे अन्य लोगों ने खाई से निकाला और घायल अवस्था में भरमौर अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भरमौर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल में जाकर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उसके साथियों के बयान भी दर्ज किए। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने केे बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डीएसपी चंबा अजय कपूर ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें