शहर के निकटवर्ती गांव में एक नौ साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला उजागर होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और पीड़ित बच्चे का मेडिकल करवा लिया है।
आरोपी की धरपकड़ में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। फिलहाल, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मामला पीड़ित की मां के बयान के आधार पर दर्ज हुआ है। पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को वह जंगल में लकड़ी काटने गई थी और उसका नौ साल का बेटा घर पर अकेला ही था। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस हरकत को अंजाम दिया। जब वह जंगल से लकड़ी काट कर वापस घर आई तो उसके बेटे ने बताया कि सैफ अली पुत्र दीन मुहम्मद निवासी गांव सुराल डाकघर जडेरा तहसील व जिला चंबा ने उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बाद पीड़ित की मां ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों व रिश्तेदारों को दी और इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया।
पुलिस ने आरोपी सैफ अली पर भादंसं 377 व 506 के साथ 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चंबा हेडक्वाटर वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। पुलिस इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है। उधर, पीड़ित की मां समेत ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।