फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ माकपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर बैठ प्रदर्शन करते सीटू के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में माकपा ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को राज्य कमेटी सदस्य सुदेश ठाकुर ने संबोधित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महंगाई को नियंत्रण करने में नाकाम साबित हुई हैं। इससे लोगों की समस्याओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बताया कि हर दिन खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान लोगों की आमदनी कम हुई और खर्चा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि रसोई गैस की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में व्यावसायिक रसोई गैस की कीमत में 250 रुपये बढ़ाने की वजह से लोगों को बजट डगमगा गया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिसका सारा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
निजी तेल कारोबारी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में दवाई की कीमत में बढ़ोतरी कर जनता की दुश्वारियों को बढ़ाया गया है। बताया कि सरकार की यह मंशा साफ करती है कि सरकार पूंजीपतियों की समर्थक है और उनके हक के लिए काम कर रही है। इस मौके पर जिला सचिव नरेंद्र कुमार, रिझू राम, विपिन कुमार, केवल कृष्ण, प्रेम कुमार, सुनीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें