फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुलेरा गांव में आग से गोशाला जली, पशुओं का चारा भी राख

Sun, 03 Nov 2024 09:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बनेट के गांव कुलेरा में एक गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। यह घटना रविवार को दोपहर के वक्त हुई। गनीमत रही कि घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पशुओं के लिए रखी घास जलकर राख हो गई है। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। अब विभागीय रिपोर्ट के बाद ही आकलन हो सकेगा। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12 बजे अचानक ठाकरू पुत्र भगत राम गांव कुलेरा की गोशाला में अचानक आग लग गई। सूखी घास के चलते आग ने दायरा बढ़ा लिया। जिस वक्त आग लगी, उस समय गोशाला में कोई नहीं था। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए, मगर आग की लपटों के चलते घास जल गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान ने मौका किया। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता देने के प्रयास किए। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों जिला भी में अग्निकांड के मामले सामने आए हैं। भरमौर के गरोला में तीन भाइयों को मकान जला है, वहीं सलूणी समेत तीसा क्षेत्र में भी अग्निकांड के मामले सामने आए हैं।

पंचायत बनेट की प्रधान अंजू देवी ने बताया कि अग्निकांड के चलते गोशाला को नुकसान पहुंचा है। साथ ही घास पूरी तरह जल गई है। विभाग की रिपोर्ट के बाद ही नुकसान का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें