फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर कोर्ट रूम बनाने के निर्देश

Fri, 18 Mar 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी पंचायत समिति हाल में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पंचायतें छोटी-छोटी समस्याओं को अपने स्तर पर ही सुलझाएं। इसके लिए सभी पंचायतों में कोर्ट रूम बनाएं ताकि लोगों को उपमंडल या फिर जिला स्तर पर न्याय के लिए न भटकना पड़े। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि शौचालय बनाने के लिए बारह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी पंचायतों से संबंधित समस्याओं के बारे में उपायुक्त को रू-ब-रू करवाया।

ग्राम पंचायत डियरू, पिछला डियूर, कंधवारा, हिमगिरी, पंझेई, आयल, भजोत्रा, मांझली के प्रतिनिधियों ने पानी की समस्या के बारे में बताया। जिसको लेकर उपायुक्त ने आईपीएच विभाग को शीघ्र समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली बोर्ड में कर्मचारियों के रिक्त पदों की समस्या भी सामने आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी में मात्र एक चिकित्सक होने के बारे में भी उपायुक्त को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, पीओ डीआरडीए संजीत, एसडीएम सलूणी डॉ. किशोरी लाल शर्मा, तहसीलदार अजय पराशर, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीएस पठानिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें