फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला अध्यापकों के पदों के लिए काउंसलिंग शुरू

विज्ञापन
कला अध्यापक की काउंसिलिंग के दौरान गेट पर के हाथों को सैनिटाईज करवाती कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में कला अध्यापकों के 22 पदों के लिए बुधवार से काउंसलिंग का क्रम शुरू हो गया। पहले दिन चंबा जिले के सामान्य, एससी, एसटी श्रेणी से संबंधी 2004 बैच के 57 अभ्यर्थी प्रपत्र चेक करवाने के लिए पहुंचे। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जारी किए गए सख्त निर्देशों के तहत बिना मास्क काउंसलिंग के लिए एंट्री पर रोक लगाई गई है। काउंसलिंग टीम में प्रिंसिपल सुमन मिंहास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच के प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह और शिक्षा विभाग के सुपरिंटेंडेंट यशपाल मौजूद रहे। वहीं, इस दौरान कोविड नियमों का पाढ़ पढ़ाने के लिए पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उप उपनिदेशक कार्यालय भरमौर कार्यालय में सुबह 11 बजे से लेकर सायं पांच बजे तक काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाने के बाद ही अभ्यर्थियों के फार्म एकत्रित करती रहीं। उसके बाद क्रमवार अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर ही काउंसलिंग के लिए भेजा गया। काउंसलिंग टीम ने एक-एक दस्तावेज चेक किया।
काउसिंलिग के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के एक समूह को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने कोविड नियमों का पाढ़ पढ़ाते हुए क्रम में खड़े होने की बात कही। उसके बाद अभ्यर्थी सामान्य दूरी के तहत कतार में खड़े हुए।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि डीएम (ड्राइंग मास्टर) काउंसलिंग के पहले दिन जिला चंबा के 2004 बैच के 70 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें से 57 अभ्यर्थी ही काउंसलिंग के लिए पहुंचे। बताया कि वीरवार को कांगड़ा, सोलन और हमीरपुर के अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें