फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र व गुजरात में कोरोना बंदिशों से डलहौजी के पर्यटन पर पड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना संक्रमण की वजह से लगी बंदिशों का पर्यटन नगरी डलहौजी के पर्यटन कारोबार पर असर पड़ने लगा है। डलहौजी में मार्च में अप्रैल और मई माह के लिए एडवांस बुकिंग होती थी लेकिन कोरोना संक्रमण के दोबारा से फैलने की वजह से डलहौजी के होटलों में मात्र दस फीसदी एडवांस बुकिंग हो रही है। इसको लेकर पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

पहले मार्च माह में ही गर्मियों के सीजन के लिए सैलानी एडवांस बुकिंग करवा लेते थे। लेकिन, इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से गर्मियों के सीजन के लिए एडवांस बुकिंग नहीं हो रही है। पिछले साल लॉकडाउन की वजह से डलहौजी में होटल बंद थे। इस साल कारोबारियों को उम्मीद थी कि डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी।
गर्मियों के सीजन में होटल सहित अन्य कारोबार को मंदी से राहत मिलेगी लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना संक्रमण की वजह से लगी बंदिशों को देखते हुए कारोबारी मायूस हैं। गौरतलब है कि गर्मियों में डलहौजी और खज्जियार में भारी संख्या में पर्यटक मैदानी इलाकों से पहुंचते हैं। होटल सहित अन्य कारोबारियों को गर्मियों के सीजन का साल भर इंतजार रहता है लेकिन, इस बार गर्मियों के सीजन में भी डलहौजी और खज्जियार पर्यटकों से सूने रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें