फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने रोका काम, लंबित बिलों के भुगतान की मांग

विज्ञापन
अपनी बकाया भुगतान की मांग को लेकर उपायुक्त डीसी राणा से मिलने जाने से पहले ठेकेदार यूनियन चंबा के - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में निर्माणाधीन विकासात्मक कार्यों पर सोमवार से ब्रेक लग गई है। ठेकेदारों ने बर्फ हटाने सहित निर्माण कार्यों पर विभिन्न जगहों पर लगाई गई मशीनरी और मैन पावर को हटा लिया है। ठेकेदार दीवाली से पेंडिंग चल रही पेमेंटों को जारी करने और रॉयल्टी का प्रावधान करने की मांग पर अड़े हैं। ठेकेदारों ने साफ शब्दों में सरकार को चेताया है कि अगर ठेकेदारों के हितों को ध्यान में रखकर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो कोई भी ठेकेदार आगामी कोई भी टेंडर नहीं भरेगा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार चंबा जिले के ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त चंबा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। चंबा जिला ठेकेदार वेलफेयर सोसायटी के प्रधान, सुरेश ठाकुर, महासचिव परवेज अली बट्ट, देसराज राणा, कमल ठाकुर, कार्तिक ठाकुर और भानी चंद ठाकुर ने कहा कि दीवाली 2021 से लेकर उनके कार्यों संबंधी बिल विभाग के कार्यालयों में लटके हैं। इन बिलों की एवज में उन्हें पेमेंट नहीं हुई है।
इस कारण ठेकेदारों को अपने कार्यों को चलाने और परिवारों का पालन-पोषण करने में दिक्कतें खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि एमफार्मा में रॉयल्टी का प्रावधान किया जाए, जिससे ठेकेदारों को कुछ राहत मिल सके। ठेकेदारों ने साफ किया है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो मजबूर होकर वे आगामी कार्यों संबंधी लगने वाले टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें