फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट आवंटन से पहले दावेदारों ने छाप दिए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा और भरमौर में टिकट मिलने से पहले ही कई दावेदारों ने अपने पोस्टर छपवाकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया है। बावजूद इसके कुछ नेता टिकट मिलने से पहले ही अपने पोस्टर छपवाकर टिकट को लेकर अपनी दावेदारी पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें कुछ दावेदारों ने लोगों के साथ संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसको लेकर लोगों में असमंजस का माहौल बना हुआ है कि आखिरकार इस बार पार्टी का प्रत्याशी कौन नेता होगा। चंबा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पिछले 15 सालों से भाजपा का विधायक है। इस बार भाजपा से टिकट पाने वाले दावेदारों की संख्या काफी अधिक है जबकि मौजूदा विधायक भी लोगों के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। लोगों की समस्याओं का उनके घर-द्वार पर जाकर समाधान कर रहे हैं। इनमें कुछ दावेदार अपने पोस्टर विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चस्पा कर रहे हैं जबकि पार्टी हाईकमान ने अभी अपनी टिकट की घोषणा नहीं की है।
दूसरी तरफ भरमौर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व वनमंत्री को हराकर भाजपा के विधायक बने हैं। उनके स्थान पर इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कई तलबगार हैं। यही हाल कांग्रेस में भी हैं। पूर्व वनमंत्री के स्थान पर चुनाव लड़ने के लिए तलबगारों ने पार्टी में आवेदन कर रखा है। टिकट पक्की करने के लिए लोगों में अपना शक्ति प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा कई तलबगारों ने नौकरी से इस्तीफा देकर जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसमें सबसे बड़ी हलचल पोस्टरों ने मचाई है। इसको लेकर दूसरे नेता पार्टी हाईकमान में शिकायत भी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पार्टी पोस्टर छपवाने वालों को टिकट देती है या चुनाव में उनका प्रत्याशी कोई और होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें