फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर थालियां लेकर प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नोटबंदी के विरोध में सोमवार को जिला महिला कांग्रेस ने एक रैली निकाली। रैली परिधि गृह से शुरू होकर पूरे बाजार का चक्कर काटकर परिधि गृह में समाप्त हुई। रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, पीसीसी सचिव पवन नैयर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा कश्यप और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस ने नोटबंदी के विरोध में थालियां पीटीं। प्रधानमंत्री के विरोध में नारे लगाए। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा कश्यप ने बताया कि नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। इससे देेश का हरेक वर्ग मुसीबत में पड़ गया है।

नोटबंदी के फैसले की अवधि पूरी होने के बाद पहली जनवरी के बाद भी बैंकों में भीड़ जुटना शुरू हो गई है। कर्मचारियों को पेंशन निकालने के लिए बैंकों में घंटों लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस फैसले को लेने से पहले इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं का हल भी निकालना चाहिए था। अब भी देश में हालात जस के तस बने हुए हैं जबकि प्रधानमंत्री ने कहा था कि पचास दिन के बाद हालात सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज और पीसीसी सचिव पवन नैयर ने कहा कि केंद्र सरकार को नोटबंदी के फैसले का खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इससे साफ होता है कि कांग्रेस फिर सत्ता में काबिज होगी। इस मौके पर लियाकत खान, मॉर्केट कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवांक शर्मा, अब्दुल गनी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें