फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करियां में हाईवे पर हांफी निगम की बस, यात्री परेशान

विज्ञापन
चंबा-धारवाला-लिल्ह बस करियां में हांफने के बाद परेशान सवारियां। स्त्रोंत:संवाद।
विज्ञापन
चंबा। चंबा-धारवाला-लिल्ह बस करियां में बीच राह हांफ गई। बस में आई तकनीकी खराबी का खामियाजा 40 सवारियों को उठाना पड़ा। सवारियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि सप्ताह में तीन से चार मर्तबा रूट पर भेजे जाने वाली बीच राह ही खराब हो जाती है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीणों को उठाना पड़ता है। कई बार प्रबंधन से उक्ट रूट पर नई बस चलाए जाने की मांग उठाई गई। बावजूद इसके निगम प्रबंधन की लापरवाही लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने का काम कर रही है। सवारियों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, निधिया राम, उमेश ठाकुर, राकेश कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि चंबा-धरवाला-लिल्ह रूट पर भेजी जाने वाली बस मंगलवार को सायं सात बजे रवाना की गई, लेकिन महज कुछ ही दूरी करने के बाद बस करियां नामक स्थान पर बीच राह ही दम तोड़ गई। बस में आई तकनीकी खराबी की भनक लगते ही चालक ने बस तो हाईवे के किनारे पार्क कर दी।
इसके बाद सवारियों को नीचे उतार कर बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन बस के ठीक न होने पर सवारियों को परेशानियां उठानी पड़ी। इसी बस में नौकरीपेशा लोग, दिहाड़ीदार शाम को छुट्टी करने के बाद घर लौटते है, लेकिन खटारा बसें लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है।
विज्ञापन


आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी पेश आने से इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई। बहरहाल, सवारियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस को भेज कर उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें