फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मोमबत्ती के सहारे कट रहीं सर्द रातें, बर्फ पिघलाकर बुझा रहे प्यास

विज्ञापन
चंबा के भरमौर में बर्फबारी के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे कर्मचारी
विज्ञापन
चंबा। जिले में बर्फबारी और बारिश के चार दिन बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। जिले में 19 ट्रांसफार्मर बंद होने से 95 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। 71 पेयजल लाइनें प्रभावित होने से ग्रामीण पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं। अपनी और मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए ग्रामीण बर्फ पिघलाकर पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। बर्फबारी के चलते 21 मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। इसके अलावा भरमौर-पठानकोट एनएच खड़ामुख से भरमौर तक कोहरा जमा होने की सूरत में छोटे वाहनों के लिए ही बहाल हो पाया है। वहीं, चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल होने के बाद भी फिसलन के चलते काफी रिस्की बना हुआ है। जिले में पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के लिए विभागीय मशीनरी और मजदूर डटे हुए हैं। जिला प्रशासन भी जल्द पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

चार माह बाद हुई बारिश और बर्फबारी ने किसानों-बागवानों को राहत देने के साथ-साथ लोगों की मुसीबतों को बढ़ा कर रख दिया है। बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी में हालात सबसे अधिक खराब हैं। कुल मिलाकर बर्फबारी ने जिला प्रशासन के आदेशों के बाद विभिन्न विभागों की ओर से सर्दियाें के लिए तैयार रहने के दावों की पोल भी खोलकर रख दी है। बर्फबारी और बारिश से 71 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। 19 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिनमें से सबसे अधिक भरमौर में 10 ट्रांसफार्मर खराब हैं।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के लिए विभागीय टीमें डटी हुई हैं। बताया कि जल्द व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें