फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, किसानों-बागवानों के चेहरे खिले

Sun, 29 Dec 2024 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चुराह विधानसभा क्षेत्र में बर्फबारी के बाद नजारा। -संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के चांजू क्षेत्र में जारी बर्फबारी ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। हालांकि, ताजा बर्फबारी ने किसानों और बागवानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। उनका मानना है कि यह बर्फबारी रबी फसलों और बागवानी के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

किसानों रमेश कुमार, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, कृष्ण चंद और अशोक कुमार ने कहा कि बर्फबारी मिट्टी में नमी बढ़ाएगी, जिससे गेहूं, जौ और अन्य रबी फसलों की पैदावार में सुधार होगा। इसके अलावा, सेब, नाशपाती और अन्य फलों के पौधों को पर्याप्त चिलिंग आवर्स मिलेंगे, जो उत्पादन बढ़ाने में मदद करेंगे।
बर्फबारी से प्राकृतिक जल स्रोतों में जल स्तर बढ़ने की संभावना है, जिससे सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही, गर्मियों में पेयजल संकट का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम चुराह अंकुश ने बर्फबारी के बीच लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। शीतलहर का प्रभाव क्षेत्र में भले ही बढ़ गया हो, लेकिन यह बर्फबारी किसानों और बागवानों के लिए समृद्धि का संकेत लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें