फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने जीते सात स्वर्ण पदक

Sun, 29 Dec 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता रहे चंबा के ​खिलाड़ी। -स्रोतः आयोजक
विज्ञापन
चंबा। पंजाब के अमृतसर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंबा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में 8 से 20 वर्ष की आयु के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें आठ लड़कियां और दो लड़के शामिल थे।
विज्ञापन

लड़कियों में रजनी वर्मा, परिणीता शर्मा, उर्वी बरियाल, दीक्षा धीमान, दृष्टि भारद्वाज, जैन्या गौतम, एंजल, गार्गी धीमान और लड़कों में सार्थक पुरी और अमन ठाकुर ने अपनी भागीदारी दी। सभी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से चंबा का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और चंबा के ताइक्वांडो कोच अमित शर्मा को दिया।
कोच अमित शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि 25 और 26 दिसंबर को अमृतसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अत्यधिक उत्कृष्ट रहा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और उनके परिवारों को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें