फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिवंगत युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि के घर पहुंचे सीएम, परिवार को बंधाया ढांढस

Thu, 05 Nov 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को सरकारी रोजगार देने पर विचार, नाम पर किसी विशिष्ट स्थान का नामकरण करने का भी दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवंगत युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने करीब 15 मिनट परिजनों के बीच बिताए और इस दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने चंद्रमणि के पिता धर्मचंद कुलेठी, माता आशा देवी और पत्नी कोमल से बातचीत कर परिवार का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि चंद्रमणि की पत्नी को सरकारी रोजगार देने पर विचार किया जाएगा। साथ ही उनके नाम पर किसी विशिष्ट स्थान का नामकरण करने की भी बात कही। गौर रहे कि चंद्रमणि कुलेठी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। 21 अक्तूबर 2026 की देर रात होली घाटी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान पोस्टर और बैनर लगाते समय करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस संगठन और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें