फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसरुंउ में खुलेगा डिग्री कॉलेज, तीसा में छात्राओं के लिए अलग सीनियर सेकेंडरी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीसा(चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के मसरुंड को डिग्री कॉलेज की सौगात मिली है वहीं तीसा में छात्राओं के लिए अलग सीनियर सेकेंडरी स्कूल की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को विस क्षेत्र को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने करीब 146 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं लोगों को समर्पित की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैरागढ़ और कोहाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र्र, काथल, बियाला और खंगुरा में प्राथमिक पाठशाला खोलने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त कंदला और भराड़ा में राजकीय उच्च पाठशालाओं को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और तीन माध्यमिक पाठशालाओं को उच्च पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने का एलान किया। उन्होेंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए भंजराडू़ में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के भंजराडू़ आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड से लेकर भंजराडू़ रैली स्थल तक सड़क के दोनों उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भंजराडू़ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, भरमौर के विधायक जियालाल, चंबा के विधायक पवन नैय्यर, जिला भाजपा अध्यक्ष जसबीर नागपाल, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं खाद्य प्रसंस्करण निगम के अध्यक्ष डीएस ठाकुर, चुराह मंडल के भाजपा अध्यक्ष तारा चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आप पार्टी से सावधान रहे प्रदेश की जनता : किशन कपूर
इससे पूर्व सांसद किशन कपूर ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गत चार वर्षों से अधिक की अवधि के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रम के लिए चंबा को चुना है। इससे जिले के विकास के लिए पर्याप्त निधि की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। उन्होंने प्रदेश के लोगों को आप के नेताओं के झूठे प्रचार से सावधान रहने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एक ईमानदार और आम आदमी होने का दावा करते है लेकिन गत दिन वह जिला कांगड़ा के शाहपुर में रैली में शामिल होने के लिए एक चार्टर्ड विमान से आए थे।
विज्ञापन

चंबा के लोग मुख्यमंत्री की उदारता के आभारी : हंसराज
विधानसभा उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक डॉ. हंसराज ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव न केवल प्रदेश में तीव्र विकास सुनिश्चित किया है बल्कि पिछड़े और जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल भी दिया है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा के लोग मुख्यमंत्री की उदारता के आभारी हैं और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में सभी पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा विजयी हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ समाज के हर वर्ग को मिले। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों के बारे भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें