फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा का ईओ रिकॉर्ड सहित तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में सफाई कर्मियों को वर्दी, सुरक्षा उपकरण और अप्रैल से बढ़े हुए वेतन दिए जाने संबंधी रजिस्टर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को श्रम विभाग के समक्ष 23 सितंबर को प्रस्तुत करना होगा। ऐसा न करने की एवज में ईओ और संबंधित ठेकेदार का चालान न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश सहित अन्य अवकाश देने को लेकर ईओ को गाइडलाइन जारी करनी होगी। श्रम विभाग ने सफाई कर्मचारियों के ठेकेदार को दस दिन के भीतर विभाग से लाइसेंस बनवाने के निर्देश जारी किए हैं। श्रम विभाग की कार्रवाई से सफाई कर्मियों ने राहत की सांस ली है।
शहर के 11 वार्डों में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे कर्मियों ने सीटू के बैनर तले ठेकेदार और नगर परिषद चंबा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें उनके हक से वंचित रखने संबंधी शिकायतपत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई थी। कर्मियों ने अप्रैल 2022 से बढ़े हुए वेतनमान, सुरक्षा उपकरण जैसे ग्लव्ज, मास्क, जूते और वर्दी न दिए जाने, साप्ताहिक, बीमार होने और त्योहारों का अवकाश न मिलने की मांग की थी जिस पर श्रम विभाग ने 13 सितंबर को ईओ (कार्यकारी अधिकारी) को रिकॉर्ड सहित तलब होने के लिए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को नप चंबा के कनिष्ठ अभियंता रिकॉर्ड सहित श्रम अधिकारी के समक्ष पहुंचे जहां उन्होंने सफाई कर्मियों को समय पर वेतन, वर्दी और सुरक्षा उपकरण देने की बात कही। ऐसे में श्रम अधिकारी ने अब रिकॉर्ड सहित ईओ को उपस्थित होने सहित ठेकेदार को कर्मियों के दस दिन के भीतर पहचान पत्र बनवाने के निर्देश दिए। कर्मियों को मिलने वाली छुट्टियों की गाइडलाइन नप के ईओ ठेकेदार को जारी करेंगे। साथ ही ठेकेदार को कर्मियों के दुर्घटना बीमा के तहत ग्रुप इंश्योरेंस करने के भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने चेताया है कि सफाई कर्मचारियों को ड़राने-धमकाने, वेतन बंद करने की धमकी देने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
सीटू के महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि ठेकेदारों ने कर्मियों का शोषण किया है। मजदूरों के आवाज उठाने पर श्रम विभाग ने कार्रवाई की है। इससे जाहिर होता है कि अभी तक श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई गई हैं।
श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने कहा कि समस्त दस्तावेजों के साथ ईओ को अब 23 सितंबर को रिकॉर्ड सहित पेश होना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर उनके नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें